मुंबई से लौटने के बाद क्वारंटीन हाउस में रखा गया बलराम यादव निवासी खैरहनिया उर्फ बनरही दीवार फांद कर भाग निकला। क्वारंटीन हाउस के बाहर बाइक लेकर खड़ा भाई राकेश बलराम को बैठाकर घर ले जा रहा था कि पुलिस ने दोनों को धर दबोचा।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर बलराम को क्वारंटीन हाउस और राकेश को जेल भेज दिया है। बता दें कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर बाहर से आने वालों को क्वारंटीन करने के लिए बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर चौराहा स्थित पं. बाबूराम शुक्ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को क्वारंटीन हाउस बनाया गया है।
बलराम शुक्रवार को मुंबई से घर पहुंचा था। इसकी जानकारी होने पर तहसील प्रशासन ने उसे 14 दिन क्वारंटीन करने के लिए क्वारंटीन हाउस में रखा था। अधिकारियों के अनुसार शनिवार शाम को बलराम ने अपने भाई राकेश को बुलाया।