उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बस्ती जिले के युवक की मौत के बाद वाराणसी तक कोरोना वायरस पहुंचने की आशंका तेज हो गई है। क्योंकि जिस एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज से युवक के शव को बस्ती ले जाया गया था, उसी एंबुलेंस से मंगलवार को बीआरडी कॉलेज का हार्ट का एक मरीज वाराणसी गया था।
इसकी सूचना मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से उस मरीज सहित वाराणसी प्रशासन को भी दे दी गई हैं। लेकिन, अब लोगों को इस बात की चिंता सता रही है कि अगर वायरस का संक्रमण मरीज में फैल गया होगा तो वह अपने परिजनों को भी इसका शिकार बना सकती है।
तीन चालक हो सकते है संक्रमण का शिकार
जिस एंबुलेंस से युवक के शव को बस्ती ले जाया गया था। वह एंबुलेंस बस्ती के बाद वाराणसी गई और वहां से आने के बाद मेडिकल कॉलेज कैंपस पहुंची। वाराणसी से आने के बाद उसी एंबुलेंस में दो और एंबुलेंस चालक सो गए थे। इसकी जानकारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन को हुई तो उन्होंने तीनों एंबुलेंस चालकों को तत्काल होम क्वारंटीन करने का निर्देश दे दिया है।