खाने के पैकेट के फोटो भी अधिकारियों को व्हाट्सएप किए गए। सुबह होते ही सोमवार को अधिकारियों से मिलकर पूरी बात बताई। इस पर अधिकारियों ने मामले को किसी तरह संभाला।
बताया जाता है कि कोरोना वार्ड में भर्ती मरीजों को भी यही खाना दिया गया था। मेडिकल कॉलेज के कोरोना में वार्ड में रविवार को 191 मरीज भर्ती थे। वेंटिलेटर के मरीजों को छोड़कर दूसरे सभी मरीजों को यही खाना मिला।
इसे भी पढ़ें- सदर एसडीएम, मुख्य राजस्व अधिकारी समेत 141 मिले कोरोना पॉजिटिव
बीमार हालत होने की वजह से मरीजों ने खाने के विरोध में कोई आवाज नहीं उठाई। लेकिन 80 प्रतिशत से अधिक मरीजों ने खाना नहीं खाया।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि खाने के पैकेट की गुणवत्ता को लेकर शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। कर्मचारियों को कोई परेशानी नहीं होगी। उन्हें काम का बेहतर माहौल दिया जाएगा। उन्हें उच्च गुणवत्ता युक्त भोजन हर हाल में मिलेगा।