फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: स्वास्थ्य विभाग के निगरानी में होंगे चीन से लौटे 40 नागरिक

Wed, 05 Feb 2020 10:57 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • 38 लोग शहर, खोराबार, गगहा, चौरीचौरा आदि जगहों के बाकी दो दूसरे जिलों के रहने वाले
विज्ञापन
corona virus alert - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के कारण चीन में हाहाकार मचा हुआ है। वहां से वापस आ रहे भारतीय नागरिकों पर स्वास्थ्य विभाग विशेष निगरानी रख रहा है। जिले और आसपास के क्षेत्रों में 30 जनवरी से एक फरवरी तक 40 लोग चीन से लौटे हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से इन सभी यात्रियों की सूची मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को इन लोगों से संपर्क कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। ऐसे सभी लोगों को लगातार दो सप्ताह तक निगरानी में रखा जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमओ) डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि मंगलवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से 40 लोगों की सूची जारी की गई है। इनमें तीन यात्री कोलकाता हवाई अड्डे पर बाकी दिल्ली और कुछ मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे थे। यह सभी यात्री दो फरवरी से पहले ही चीन से लौटे हैं। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर इन सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है और सभी स्वस्थ हैं। मंगलवार को इंटिग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (आईडीएसपी) की टीम और विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीमों ने संयुक्त रूप से चीन से लौटे हुए इन लोगों से संपर्क कर उनकी सेहत की जानकारी ली।
Trending Videos
विज्ञापन

टीम के सदस्य 12 लोगों से व्यक्तिगत रूप से उनके घर पर जाकर मिले जबकि अन्य लोगों से टेलीफोन पर संपर्क कर उनकी सेहत के बारे में जानकारी जुटाई गई। सभी व्यक्तियों को कोरोना वायरस संक्रमण और बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि दो यात्री दूसरे जिलों के हैं। इन जिलो के सीएमओ को ईमेल, टेलिफोन कॉल के जरिए सूचित कर दिया गया है।  

अथॉरिटी की ओर से कुल 40 लोगों की सूची मिली है जो चीन से आए हैं। एयरपोर्ट पर हुई जांच में सभी लोग संक्रमण मुक्त पाए गए थे। बावजूद इसके इन लोगों की सेहत की कम से कम 15 दिन निगरानी की जाएगी। इस दौरान यदि किसी व्यक्ति में सांस लेने में दिक्कत, बुखार आदि की समस्या आती है तो उसका विधिवत परीक्षण और इलाज कराया जाएगा।
-डॉ. श्रीकांत तिवारी, सीएमओ

कोरोना वायरस पर संगोष्ठी आज
मारवाड़ बिजनेस स्कूल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से कोरोना वायरस पर बुधवार को संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी कोरोना पर विस्तार से जानकारी देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवि प्राणि विज्ञान विभाग के प्रो. केशव सिंह करेेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें