फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण: महाभियान के दूसरे दिन 90 फीसदी गिरा वैक्सीनेशन का ग्राफ, 6303 लोगों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन

Thu, 05 Aug 2021 03:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

 वैक्सीन की कमी से 30 बूथों पर ही हो सका आयोजन।
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड टीकाकरण महाभियान के दूसरे दिन गोरखपुर जिले में टीकाकरण का ग्राफ मंगलवार की अपेक्षा 90 फीसदी नीचे आ गया। इसकी मुख्य वजह वैक्सीन की कमी रही। जिले में सिर्फ 30 बूथ बनाए गए जिनपर 6303 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 5088 को पहली व 1215 को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन


मंगलवार को टीकाकरण के महाभियान के तहत 209 बूथों पर 61897 लोगों को टीका लगाया गया। ज्यादातर वैक्सीन इस अभियान में खप गई। बुधवार को विभाग के पास इतनी वैक्सीन बची ही नहीं कि 100 बूथों पर टीकाकरण हो सके। किसी तरह 30 बूथों पर आयोजन किया जा सका। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि बुधवार की सुबह 18800 डोज कोविशील्ड व कोवैक्सीन की 9300 डोज मिल गई है। बृहस्पतिवार को 70 से अधिक बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा।

कोरोना के तीन मरीज मिले, दो हुए स्वस्थ
गोरखपुर जिले में बुधवार को कोरोना के तीन मरीज मिले हैं। जबकि दो लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। चार हजार नमूनों की जांच की गई। 28 जुलाई के बाद कोई मौत न होने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59,372 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 58499 ने कोरोना को मात दे दी है। 848 की मौत हो चुकी है। 16 सक्रिय मरीज हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें