फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में मिले 5 कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 37

Sat, 23 May 2020 08:49 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में शनिवार को पांच कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में कुल कोरोना संक्रमित केस 34 हो गए हैं। इसमें नौ लोग स्वस्थ हो चुके हैं। साथ ही एक व्यक्ति की मौत हुई है। पॉजिटिव सभी मरीजों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि  23 मई को जांच रिपोर्ट आई है। उसमें इंदौरा से आया सिंहपुर थरौली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर का एक व्यक्ति और हैदराबाद से आया हरैया बरगदवां का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके आलावा 20 मई की रिपोर्ट आने पर तीन और कोरोना संक्रमित मिले हैं।

अब जिले में पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। सभी को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकले। लॉकडाउन के नियमों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है जिले का आंकड़ा

  • जिले में कुल कोरोना मामले- 37
  • जिले में कुल कोरोना एक्टिव मामले- 27
  • जिले में कुल उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए मामले -09
  • मृतक-01, जिले में कुल मेडिकल क्वारंटीन मामले -335
  • होम क्वारंटीन मामले-78230

ये हैं हॉटस्पॉट गांव
जिले में रतनपुरवा, मोहनापुर, महुआ महुई, चेहरी, कांध, महुआ महुई उर्फ टोला सपाही, सोनचिरैया, खेसरारी भरपटिया हॉटस्पॉट गांव हैं। वहीं नौतनवां नगर पालिका के सरोजनी नगर का कुछ हिस्सा हॉटस्पॉट है। इन सभी गांवो में विशेष निगरानी की जा रही है। गांव को सैनिटाइज करने के साथ लोगों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। गांव में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें