फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान, ऐसे आसान हो जाएगा काम

Sun, 20 Sep 2020 04:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों के लिए राहत भरी खबर है। अब अगर आपकी तबियत अचानक खराब हो जाती है तो अस्पताल में भर्ती होने के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। इसके लिए  कोविड-19 जांच की ऑनलाइन रिपोर्ट का प्रिंट आउट ही काफी होगा।

विज्ञापन


सीमएओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि लिंक labreports.upcovid19tracks.in पर क्लिक करके जांच के दौरान दर्ज किया गया मोबाइल नंबर डालें। जिस पर एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आएगा। फिर आपकी कोविड रिपोर्ट सामने होगी। रिपोर्ट का प्रिंट आउट सभी स्वास्थ्य इकाइयों में मान्य होगा।

नई व्यवस्था से उन मरीजों को ज्यादा सहूलियत होगी, जो कोविड पॉजिटिव होने के बाद रिपोर्ट नहीं प्राप्त कर पाते हैं और होम आइसोलेशन में रहते हैं। जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आती है, वह भी ऑनलाइन रिपोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें