फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकपुर में छह साल के इंतजार के बाद दौड़ेगी भारत निर्मित ट्रेन

Sun, 20 Sep 2020 04:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भगवान राम की ससुराल जनकपुर और जयनगर के बीच छह साल के लंबे इंतजार के बाद ट्रेन चलने वाली है। इस रूट पर चलने के लिए नेपाल के राष्ट्रध्वज के रंग वाली ट्रेन भारत की कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से औपचारिक रूप से नेपाल रेलवे को सौंपी गई।

विज्ञापन


धनुषा मुख्य जिला अधिकारी प्रेम प्रसाद भट्टराई ने बताया कि ट्रेन गुरुवार को भारत के जयनगर से जनकपुर स्टेशन पहुंच गई थी। शुक्रवार को प्रेम प्रसाद भट्टाराई की अगुवाई में ट्रेन नेपाल रेलवे के महानिदेशक बलराम मिश्र को हस्तांतरित की गई।

महानिदेशक बलराम मिश्र के अनुसार नेपाल सरकार ने जनकपुर-जयनगर मार्ग पर चलने के लिए एक अरब रुपये में दो ट्रेन खरीदी गई हैं। जल्द ही इस ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। ट्रेन के संचालन के लिए रेल विभाग कर्मचारियों की भर्ती कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें