फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस डाइट की मदद से कोरोना से जंग लड़ रहें हैं संक्रमित मरीज, इस विभाग की है ये पहल

Sat, 30 May 2020 10:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • कोरोना मरीजों को दिए जा रहे बादाम, मूंगफली व मखाना
  • मरीजों की इम्युनिटी बढ़ाने को स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की पहल
विज्ञापन
dry fruits - फोटो : dry fruits
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस की न तो अब तक दवा मिल पाई है और न ही वैक्सीन। ऐसे में शासन के निर्देश पर कोरोना मरीजों की इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाने के लिए मरीजों को पौष्टिक आहार देना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से प्रत्येक मरीज को 250 ग्राम मूंगफली, बादाम व मखाना मिलाकर दिया जा रहा है। यह पौष्टिक चीजें उन्हें प्रतिदिन सुबह दी जा रहीं हैं। डॉक्टरों का मानना है कि पौष्टिक आहार से मरीजों को कोरोना से कम समय में निजात मिल जाएगी। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अब तक 90 फीसदी मरीज केवल गर्म पानी, पैरासिटामॉल और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा खाकर ठीक हो गए हैं। इनमें अधिकांश मरीजों में तो कोरोना के लक्षण भी नहीं दिखे। डॉक्टरों का कहना है कि यह मरीजों की मजबूत इम्युनिटी के कारण ही संभव हुआ है। ऐसे में अन्य कोरोना मरीजों को जल्द ठीक करने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सहारा लिया जा रहा है।

प्रतिदिन सुबह मरीजों को बादाम, मूंगफली और मखाना देना शुरू कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि मरीजों को ड्राई फ्रूट्स दिए जा रहे हैं। इससे उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और वे जल्द ठीक होंगे। अब तक जितने मरीज ठीक हुए हैं, उनकी प्रतिरोधक क्षमता बेहतर मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें