फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, एक की हालत नाजुक

Wed, 23 Sep 2020 09:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • बीआरडी मेडिकल कॉलेज : मां और तीन नवजात की हालत ठीक, एक बच्चा वेंटिलेटर पर
  • गायनी, एनेस्थीसिया और बाल रोग विभाग के डॉक्टरों का प्रसव कराने में रहा विशेष सहयोग
विज्ञापन
तीन बच्चे स्वस्थ हैं जबकि एक बच्चा वेंटिलेटर पर है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित 26 वर्षीय महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। महिला और तीन नवजात की हालत ठीक है। जबकि एक शिशु वेंटिलेटर पर है।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर कोरोना जांच के लिए नवजातों का नमूना माइक्रोबायोलॉजी विभाग में भेजा है। सफल ऑपरेशन में गायनी, एनेस्थीसिया और बालरोग विभाग के डॉक्टरों का विशेष योगदान रहा है।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि देवरिया के गौरी बाजार की रहने वाली प्रसूता मंगलवार देर रात 11.30 बजे के करीब बीआरडी के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए आई। महिला की हालत को देखकर ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर ने प्रसव कराना बेहद जरूरी समझा।
विज्ञापन


इसके बाद डॉक्टरों ने एंटीजन किट से कोरोना की जांच की तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तत्काल प्रसूता को पीएमएसएसवाई चिकित्सालय में शिफ्ट किया गया। इसके बाद आधुनिक मॉड्यूलर ओटी में गायनी और एनेस्थीसिया के डॉक्टरों की टीम ने सिजेरियन प्रसव कराया। एक साथ चार शिशुओं के जन्म के बाद तत्काल बाल रोग विभाग की टीम को बुलाया गया और नवजातों के सेहत की जांच कराई गई।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें