उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मां की मौत के बाद तेरहवीं पर ब्राह्मण भोजन कर रहे थे तभी कोरोना से जूझ रहे एकलौते बेटे की मौत की खबर आ गई। यह सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जिले के पाली ब्लाक के ग्राम डुमरी निवासी रामकवल राज की पत्नी शांति देवी (65) का घर पर ही अचानक कुछ दिन पहले तबीयत खराब हो गई। अस्पताल ले जाने की तैयारी करते उससे पहले ही उनकी मौत हो गई।
परिवार के लोग कर्मकांड में लगे ही थे कि उसी दिन इनके एकलौते बेटे हरेंद्र प्रताप राज (45) की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिवार के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार ले गए जहां जांच के बाद रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। परिजनों ने किसी तरह हिम्मत जुटा कर बेटे को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।