फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona: गोरखपुर में पांच और लोगों में मिला कोरोना, सक्रिय केस की संख्या पहुंची 19

Sat, 18 Jun 2022 01:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री पता करने के लिए इंट्रीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर को रिपोर्ट भेजी गई है। संक्रमितों में दिव्य नगर, बिहार के पूर्वी चंपारण, सूर्य विहार कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी शाहपुर और मोहरीपुर के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
कोरोना की जांच करवाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को पांच मरीज मिले। इनमें एक बच्चा भी शामिल हैं। चार लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद से सक्रिय मरीजों की संख्या 19 पहुंच गई हैं। हालांकि, इन मरीजों में कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं है। सभी का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री पता करने के लिए इंट्रीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर को रिपोर्ट भेजी गई है। संक्रमितों में दिव्य नगर, बिहार के पूर्वी चंपारण, सूर्य विहार कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी शाहपुर और मोहरीपुर के लोग शामिल हैं। इनकी उम्र क्रमश 51, 48, 73, 62 और नौ वर्ष है। राहत की बात यह है कि किसी में गंभीर लक्षण नहीं हैं। सभी को दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं।

7347 लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका

कोविड टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को 132 बूथ बनाए गए थे, जहां 7347 लोगों को टीका लगाया गया। बूथों पर बहुत कम संख्या में लोग पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है, लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा।
 

विज्ञापन

सीएमओ ने किया कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने शुक्रवार को इंट्रीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कांटैक्ट ट्रेसिंग पर जोर दिया। कहा कि सभी संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री पता की जाए और समय-समय पर फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जाए।

प्रभारी सुनीता पटेल ने बताया कि कई संक्रमितों के मोबाइल नंबर या तो गलत हैं या बंद मिल रहे हैं। ऐसे में उनसे बात नहीं हो पा रही है। सीएमओ ने कोरोना जांच के नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि नमूना लेते समय ही यह जांच लिया जाए कि मोबाइल नंबर सही है या नहीं। इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह, नीरज श्रीवास्तव, शोभित नंदन, रितेश आदि मौजूद रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें