फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू: गोरखपुर सहित यूपी के सभी जिले हुए कर्फ्यू मुक्त, जानिए क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद

Tue, 08 Jun 2021 01:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

कोरोना के मामले कम होने पर कोरोना कर्फ्यू मुक्त हुआ गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर में चहल-पहल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर सहित यूपी के सभी 75 जिलों को कोरोना कर्फ्यू से मुक्त कर दिया गया है। गोरखपुर में आज यानी आठ जून से बाजार खुल गए हैं। वहीं बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बाजार खोले जाएंगे। इस दौरान कोविड गाइड लाइन का पालन करना होगा, मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी रहेगा। हालांकि, सिनेमाघर, मॉल और जिम पर पाबंदी लगी रहेगी। वहीं, रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति तो रहेगी लेकिन वहां बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी। रेस्टोरेंट से केवल होम डिलीवरी की जा सकेगी। रात्रिकालीन कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ्यू पहले की तरह लागू रहेगा।
विज्ञापन


बता दें कि जारी किए गए निर्देशों के अनुसार, जिन जिलों में 600 से कम संक्रमण के मामले होंगे उन जिलों को कोरोना कर्फ्यू से राहत मिलेगी। अब प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 600 से कम हो गई है। अत: जिलों को बाजार खोलने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें