फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: गोरखपुर की उड़ानों पर लगा ब्रेक, सात में छह निरस्त

Sat, 15 May 2021 12:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना, कोरोना के कारण रद्द हो रही हैं उड़ाने, लोग यात्रा करने से कर रहे हैं परहेज
विज्ञापन
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में कोरोना का असर अब उड़ानों पर भी पड़ने लगा है। यात्रियों की कमी से लगातार तीसरे दिन भी शुक्रवार को यहां से होने वाली सात उड़ानों में छह निरस्त हो गईं। इनमें विमान कंपनी इंडिगो की कोलकाता और प्रयागराज, जबकि स्पाइस जेट की दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद की उड़ानें शामिल हैं। दिल्ली की शाम की उड़ान ही जारी रही।
विज्ञापन


एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक कोविड के भय व कुछ राज्यों में आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य कर दिए जाने से लगातार यात्रियों की संख्या कम होती जा रही है। यही वजह है कि विमान कंपनियों को उड़ाने निरस्त करनी पड़ रही हैं। हालांकि गोरखपुर के अलावा अन्य शहरों में भी काफी अधिक उड़ाने पहले से निरस्त हो चुकी हैं।

जिन्होंने पहले टिकट बुक करा लिया था, उनमें से भी कई लोग टिकट कैंसल करा रहे हैं। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेई ने बताया कि शुक्रवार को यहां की सात में से छह उड़ाने निरस्त रहीं। कोविड की वजह से लगातार यात्रियों की संख्या कम हो रही। ऐसे में विमान कंपनियों को उड़ाने निरस्त करनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


लखनऊ-छपरा स्पेशल निरस्त
गोरखपुर रेल प्रशासन ने परिचालनिक कठिनाइयों एवं पर्याप्त यात्री संख्या न होने के कारण एक जोड़ी ट्रेन का संचालन अगले आदेश तक निरस्त कर दिया है। एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05053 छपरा-लखनऊ जं. स्पेशल 16 मई से और 05054 लखनऊ जं.-छपरा स्पेशल 15 मई से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें