सीएमओ ने इस संबंध में आमजन से अपील की है कि सभी लोग जल्द से जल्द टीका लगवा लें। जिन लोगों ने पहली डोज ले ली है, वे समय पर दूसरी डोज जरूर लगवा लें। साथ ही उन्होंने अपील की है कि किसी के घर में बाहर से कोई आगंतुक आए तो उसे प्रेरित करें कि वह सेल्फ क्वारंटीन का पालन करे। कोरोना को मात देने में स्वनियंत्रण से बढ़कर कोई हथियार नहीं। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाला व्यक्ति अगर जरा सा भी अस्वस्थ नजर आए तो थोड़ी भी लापरवाही न बरतें। तत्काल ही डॉक्टर से सलाह लें। कोविड प्रोटोकॉल के तहत उसे आचरण करने को कहें और इलाज लें।
रेलवे स्टेशन पर नहीं हो रही जांच
इस वक्त गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मुंबई, दिल्ली, केरल, चेन्नई, गुजरात, पंजाब, कोलकाता जैसे राज्यों से यात्री आ रहे हैं। लेकिन, इन यात्रियों की कोविड जांच नहीं हो पा रही है। रेलवे स्टेशन स्टेशन के गेट नंबर एक पर मेडिकल मोबाइल वैन तैनात रहती है लेकिन जांच के नाम पर यात्री धीरे से निकल जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि 10 हजार से अधिक लोग प्रतिदिन स्टेशन उतर रहे हैं, लेकिन जांच के नाम पर महज 50 से 60 यात्री आगे आ रहे हैं।
आशा और एएनएम की मदद ले सकते हैं
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले खत्म हो गए हैं। लेकिन, इसके बाद भी एहतियात बरतने की जरूरत है। बाहर से आने वाले लोगों से अपील की जा रही है कि लोग कोविड जांच कराएं। इस काम में आशा और एएनएम की मदद ले सकते हैं।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुका है, लेकिन इसके बाद भी एहतियात बरतने की जरूरत है। दशहरा और दीपावली के त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में लोग गैर राज्यों से लोग आएंगे। ऐसे लोग लक्षण दिखने पर कोविड की जांच जरूर कराएं, जिससे कि संक्रमण दोबारा न फैल सके।