फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी: 70 लैब टेक्नीशियन फिर करेंगे कोरोना की जांच, मेडिकल कॉलेज से भी मांगे गए प्रस्ताव

Wed, 21 Jul 2021 11:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

कार्यकाल बढ़ाने के लिए विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव। जून में इन लैब टेक्नीशियन को हटा दिया गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर गोरखपुर में 70 लैब टेक्नीशियन से कोरोना की जांच फिर से कराने का फैसला स्वास्थ्य विभाग ने लिया है। इनका कार्यकाल बढ़ाने संबंधी पत्र सीएमओ ने शासन को भेज दिया है। इसमें शासन से जल्द इजाजत देने के लिए आग्रह किया गया, ताकि अगस्त से सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना की जांच शुरू की जा सके। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने आशंका व्यक्त की है कि कोरोना की तीसरी संभावित लहर अगस्त-सितंबर में आ सकती है।
विज्ञापन


इस लहर को विशेषज्ञों ने बच्चों के लिहाज से खतरनाक बताया है, क्योंकि अब तक बच्चों के लिए कोई टीका नहीं आया है। ऐसे में विभाग पहले से ही बच्चों को दवाओं की किट बांटना शुरू कर चुका है। इसी वर्ष अप्रैल में जब कोरोना के केस बढ़ने लगे तो स्वास्थ्य विभाग ने 70 लैब टेक्नीशियनों की नियुक्ति तीन माह के लिए कर दी। जून में इनका कार्यकाल खत्म हो गया। 

इस बीच आईसीएमआर और आईएमए ने तीसरी लहर की आशंका जताई है। इसपर शासन ने फिर से विभाग से कर्मियों के संबंध में पूरी जानकारी मांगी है। विभाग ने इन लैब टेक्नीशियनों का कार्यकाल बढ़ाने संबंधी पत्र व सभी का ब्योरा शासन को भेजा है। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि शासन को पत्र भेज दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगस्त माह से इन लैब टेक्नीशियनों का कार्यकाल बढ़ जाएगा। 

इसके बाद से अगस्त से सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना की जांच भी शुरू कर दी जाएपी। अभी गिने-चुने बूथों पर ही कोविड की जांच हो रही है। इसके अलावा जिला अस्पताल के पास बने बूथ पर चार शिफ्टों में 24 घंटे संक्रमितों की जांच की जा रही है।
 
मेडिकल कॉलेज से भी मांगे गए प्रस्ताव
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि तीसरी लहर से पहले शासन ने किट से लेकर अन्य सामग्रियों के प्रस्ताव मांगे हैं। इनमें किट की उपलब्धता, केमिकल, मशीनें आदि शामिल हैं। इसे एक से दो दिनों के अंदर शासन को भेज दिया जाएगा जिससे अगस्त के पहले सप्ताह तक सभी सामान मिल जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें