फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना: 24 घंटे में मिले 22 संक्रमित, तीन गुना से ज्यादा हुई संक्रमण की दर

Wed, 05 Jan 2022 10:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जिले में सोमवार को सात मरीज मिले थे, वहीं मंगलवार को 22 संक्रमित मिलने के बाद एक्टिव केस की संख्या 39 पहुंच गई है। संक्रमितों में उद्योगपति परिवार के सात सदस्य, बीआरडी और एम्स के दो-दो डॉक्टर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। मंगलवार को 22 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सोमवार को यह संख्या सात थी। ऐसे में 24 घंटे के भीतर जिले में संक्रमण की दर तीन गुना से ज्यादा हो गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 39 हो गई है। ज्यादातर संक्रमित होम आइसोलेशन में रखे गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को मिले संक्रमितों में गोरखनाथ क्षेत्र में रहने वाले एक उद्योगपति के परिवार के सात सदस्यों के अलावा एम्स और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के दो-दो सीनियर डॉक्टर भी शामिल हैं। सोमवार को जांच के दौरान उद्योगपति परिवार की दो महिलाएं संक्रमित मिली थीं। इसके बाद कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर परिवार के अन्य सदस्यों का नमूना जांच के लिए लिया गया था। इसकी रिपोर्ट मंगलवार को आई। इसमें परिवार के दो बुजुर्गों समेत सात और लोग पॉजिटिव मिले।

उधर, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के दंत रोग और नेत्र रोग विभाग के एक-एक सीनियर डॉक्टर संक्रमित मिले हैं। इनके परिवार के तीन अन्य सदस्य भी पॉजिटिव मिले हैं। एम्स के भी दो डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रेलवे अस्पताल की दो महिला कर्मचारियों में भी कोरोना संक्रमण मिला है।
विज्ञापन


इसके अलावा, मंगलवार को दीवान बाजार के एक परिवार के दो सदस्य और फर्टिलाइजर स्थित एसएसबी परिसर में रहने वाला एक व्यक्ति भी पॉजिटिव मिला। कूड़ाघाट स्थित सैनिक कुंज निवासी एक परिवार के दो सदस्यों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। बताया जा रहा है कि उन्हें दूसरे शहर जाना था। लिहाजा, कोरोना की जांच कराने पहुंचे थे।  सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि मंगलवार को जांच के दौरान जिले के 22 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

शहरी क्षेत्र में संक्रमण ज्यादा

शहरी क्षेत्र में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। मंगलवार को शहरी क्षेत्र में 20 मरीज मिले। ग्रामीण क्षेत्र के दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें एक बेलघाट का रहने वाला पुरुष और दूसरी कौड़ीराम की महिला है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर को मिलाकर जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 59,479 हो गई है। इसमें से 58,592 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि पहली और दूसरी लहर में 848 संक्रमितों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें