फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर निगम के अवर अभियंता को ठेकेदारों ने दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस, मामले की जांच शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। नगर निगम के अवर अभियंता राजकुमार ने नगर निगम के ठेकेदार अमरदीप शुक्ला और वेद प्रकाश मिश्रा पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गालियां देने और बदनाम करने का केस दर्ज कराया। आरोप है कि दोनों ठेकेदार आए दिन इस तरह की हरकत कर रहे हैं। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, अभियंता ने दी तहरीर में लिखा है कि आरोपियों द्वारा फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करवाया जाता है। उन्होंने कहा है कि फर्जी बिल बनवाने की नियत से ऊपर यह लोग दबाव बना रहे हैं और फर्जी मुकदमा कायम कराकर प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि झूठे व तथ्यहीन आरोप लगाने से नगर निगम व समाज में छवि धूमिल हो रही है। मानसिक उत्पीड़न भी किया जा रहा है। अभियंता की शिकायत पर पुलिस ने अमरदीप शुक्ला व वेद प्रकाश मिश्र के खिलाफ एससीएसटी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें