फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम: 18 रोडवेज कर्मियों की संविदा समाप्त, 60 को भेजी गई नोटिस, जानिए क्या है वजह

Fri, 25 Jun 2021 07:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

निगम ने नोटिस जारी कर काम पर लौटने के दिए आदेश, जल्द लौटने पर उन पर भी होगी कार्रवाई
विज्ञापन
गोरखपुर रोडवेज। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं आने वाले परिवहन निगम के नियमित और संविदा कर्मियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। निगम ने गोरखपुर परिक्षेत्र के 18 संविदा कर्मियों की संविदा समाप्त कर दी है। वहीं 60 कर्मियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है।

विज्ञापन


दो माह पूर्व अप्रैल में जब कोरोना संक्रमण ने तेजी से पैर पसारने शुरू किए थे तो डर से बड़ी संख्या में रोडवेज के नियमित और संविदा कर्मी निगम को बिना सूचित किए छुट्टी पर चले गए। उस समय निगम ने उन्हें वापस बुलाने पर उतना जोर नहीं दिया, क्योंकि उस समय यात्रियों की संख्या बहुत कम हो गई थी।

साथ ही यात्री कम होने से एसी बसों सहित अधिकतर बसों का संचालन भी बंद करना पड़ा था। ऐसे में निगम को चालकों, परिचालकों एवं कर्मचारियों की उतनी जरूरत नहीं पड़ रही थी। अब जब कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ गई है तो बसें भी पूरी क्षमता के साथ संचालित होने लगी हैं। ऐसे में चालकों, परिचालकों एवं कर्मचारियों की कमी होने का असर अब बसों के संचालन पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


कर्मचारियों की कमी की समस्या को देखते हुए निगम ने 18 संविदा चालकों पर कार्रवाई करते हुए उनकी संविदा समाप्त कर दी है। वहीं 54 राप्तीनगर डिपो सहित गोरखपुर परिक्षेत्र के 60 चालकों, परिचालकों एवं कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस मिलने के बाद भी काम पर नहीं लौटने वालों पर निगम कार्रवाई करने की तैयारी में है।

क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर परिक्षेत्र पीके तिवारी ने कहा कि लंबे समय से बिना किसी सूचना के बड़ी संख्या में निगम के नियमित कर्मचारी एवं संविदा चालक और परिचालक गायब चल रहे है। ऐसे में इन्हें नोटिस भेजा गया है। जल्द यदि काम पर नहीं लौटे तो इन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें