बीआरडी में सीज किया टेंपो और एंबुलेंस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में मरीज माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शुक्रवार रात मेडिकल चौकी पुलिस ने एक निजी एंबुलेंस और दो ऑटो को सीज कर दिया। तीनों वाहन बिना किसी आधिकारिक सूचना के मरीजों को लेकर परिसर से बाहर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात बीआरडी परिसर से आरोग्य हेल्थकेयर सेंटर के नाम से पंजीकृत एक निजी एंबुलेंस (यूपी 62 टी 4387) और दो ऑटो (यूपी 53 जीटी 4764 और यूपी 53 जेटी 6758) मरीजों को लेकर निकल रहे थे। इसी दौरान मेडिकल कॉलेज गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की नजर इन वाहनों पर पड़ी।