फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार कल्याण महानिदेशक का निर्देश, फोन से होगा कंटेनमेंट जोन में फॉलोअप

Mon, 31 Aug 2020 06:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में निवास करने वाले नवजात शिशुओं का गृह आधारित नवजात देखभाल (एचबीएनसी) फॉलोअप आशा कार्यकर्ता फोन से करेंगी। इसे लेकर परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. मिथलेश चतुर्वेदी ने निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि नवजात शिशुओं की मां को फोन पर आशा कार्यकर्ता सलाह देंगी।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि महानिदेशक ने इसे लेकर दिशा-निर्देश दिए हैं। बताया कि फोन के माध्यम से फॉलोअप में आशा स्वयं कम वजन वाले बच्चों, समय से पूर्व जन्मे बच्चों या सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) से डिस्चार्ज हुए बच्चों या घरेलू प्रसव को प्राथमिकता देते हुए सभी नवजात शिशुओं के परिवारों को परामर्श देंगी। यदि प्रसव अस्पताल में हुआ है तो जन्म के समय बच्चे के वजन के बारे में भी पूछेंगी।

इस दौरान वह मां और परिवार को प्रसव के बाद महिला व शिशु में होने वाले खतरे के लक्षणों के बारे में जागरूक करेंगी। यह जानकारी भी हासिल करेंगी कि नवजात को इलाज की जरूरत है या नहीं। साथ ही में वह यह भी सलाह देंगी कि यदि नवजात में किसी तरह के खतरे के लक्षण दिखें तो वह आशा और ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनजर ( बीसीपीएम) को सूचित करें और 102 एंबुलेंस की सहायता लें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें