बच्चों संग नेचर ट्रेल और बर्डवाचिंग करने डीएम विजय किरण आनंद भी पहुंच, सीडीओ इंद्रजीत सिंह एवं डीएफओ विकास यादव।
- फोटो : अमर उजाला।
जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह की मौजूदगी में पर्यावरण प्रेमियों ने चिड़ियाघर के वेटलैंड को देखा। वेटलैंड में लिटिल कारमोरेंट (जलकाग), व्हीस्लिंग डक, लेसर एडजूटेंट, नाइट हेरोन जैसे दुर्लभ पक्षियों को देख लोग उत्साहित दिखे।
इस दौरान लोगों को पक्षियों की तस्वीर दिखाकर बताया गया कि गोरखपुर की जलवायु में यह परिंदे देखने को मिलते हैं। बाद में वेबिनार पर पर्यावरणविद माइक पांडेय ने लोगों को वेटलैंड के महत्व के विषय में बताया। उन्होंने बताया कि वेटलैंड प्रबंधन से पानी शुद्ध रहता है। जलस्तर में सुधार होता है।