बिजली निगम अब स्वीकृत किलोवाट के आधार पर बकाएदारों का बिजली कनेक्शन काटेगा। इसके लिए सबसे पहले पांच किलोवाट के उपभोक्ताओं का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल, बक्शीपुर इलाके से अभियान को शुरू कर दिया गया है। धीरे-धीरे सभी वितरण खंडों में इसे शुरू किया जाएगा।
अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि पांच किलोवाट या इससे ऊपर की क्षमता वाले कनेक्शन पर एक महीने से ज्यादा का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटा जा रहा है। अधिशासी अभियंता स्मार्ट मीटर के बकाएदारों की सूची देखकर अपने ही सिस्टम से उनकी बिजली काट सकते हैं। जबकि सामान्य मीटर पर प्रतिमाह कनेक्शन संख्या से बकाएदारी को जांचने के बाद उनकी बिजली काट दी जाएगी।
इसकी जिम्मेदारी भी अवर अभियंताओं की होगी। अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि यदि बिजली बिल में गड़बड़ी है तो उपभोक्ता इसकी शिकायत बिजली निगम के अवर अभियंता से करें।