फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा को लगा झटका, कांग्रेस प्रत्याशी को 131 वोट ही मिले

Sat, 05 Dec 2020 11:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी व जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला पासवान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में सपा और कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली है। पांच मंडल के 17 जिलों में मतदान हुआ था, फिर भी कांग्रेस प्रत्याशी नागेंद्र दत्त त्रिपाठी को प्रथम वरीयता के 131 मत ही मिले हैं। इससे ज्यादा मत कई निर्दलीय प्रत्याशियों को मिले हैं। यही नहीं, दूसरी वरीयता की मतगणना से पहले जिन सबसे कम मत वाले प्रत्याशियों को एलिमिनेट किया गया, उसमें कांग्रेस प्रत्याशी का नाम भी शामिल था। सपा प्रत्याशी अवधेश यादव को चौथे स्थान पर खिसकना पड़ा है।
विज्ञापन

 
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव एक दिसंबर को हुआ था। पांच मंडलों के 17 जिलों में वोटिंग हुई, फिर बैलेट बॉक्स गोरखपुर लाए गए। गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में मतगणना शुरू हुई तो सपा प्रत्याशी अवधेश यादव उत्साहित थे। सपा के तमाम नेता व समर्थक विश्वविद्यालय के बाहर जुटे। सबका कहना था कि सपा ने पूरे दम से चुनाव लड़ा है।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम चुनाव प्रचार करने आए थे। अच्छा नतीजा आएगा। प्रथम वरीयता की मतगणना खत्म हुई तो सपा प्रत्याशी को अपेक्षानुसार वोट नहीं मिल सके। निर्वाचन आयोग ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके मुताबिक अटेवा के राजीव यादव तीसरे स्थान पर हैं। सपा प्रत्याशी को प्रथम व दूसरी वरीयता के 2676 तो राजीव यादव को 4529 वोट मिले थे।
विज्ञापन


सबसे खराब हालत कांग्रेस की रही है। जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी ने शिक्षक एमएलसी चुनाव में ताकत झोंकने का दावा किया था। कई मीटिंग की विज्ञप्तियां भी आईं लेकिन नतीजों से ऐसा नहीं लगा कि जमीनी स्तर पर काम हुआ है। 
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने बताया कि शिक्षकों के जनादेश का सम्मान है। सपा ने मेहनत की थी लेकिन नतीजा अपेक्षानुरूप नहीं आया। पार्टी की ओर से मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए फार्म जमा कराए थे लेकिन भाजपा सरकार ने साजिश के तहत मतदाता नहीं बनने दिया। शिक्षकों की लड़ाई जारी रहेगी।
 
जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला पासवान ने बताया कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। भले ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतारा था लेकिन आंतरिक तौर पर समर्थन था। शासन, प्रशासन उनका है, जो चाहेंगे वही होगा। कांग्रेस ने मेहनत की थी लेकिन परिणाम अच्छा नहीं आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें