फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति, आंदोलन की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बिजली, पानी, सड़क, बेरोजगारी और महंगाई जैसी समस्याओं पर चिंता जताई। खासतौर पर गैस सिलिंडर की कमी और कालाबाजारी को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। नेताओं का आरोप था कि कृत्रिम किल्लत पैदा कर उपभोक्ताओं से अधिक कीमत वसूली जा रही है, जिससे आम जनता, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग परेशान है।
जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों की कमर तोड़ दी है। गैस सिलेंडर की कमी और उसकी कालाबाजारी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। चार अप्रैल को लखनऊ में बाबू जगजीवन राम जयंती कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग का निर्णय लिया गया। अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें