फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: 31 जनवरी तक पूर्ण करें कान्हा उपवन के सारे लंबित काम, नगर आयुक्त ने दिया आदेश

Thu, 27 Jan 2022 01:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नगर आयुक्त ने बताया कि कान्हा उपवन में रह रहे गौवंश स्वस्थ एवं अच्छी हालत में हैं। पशुओं को ठंड से बचाने के लिए अलाव जलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अविनाश सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सी एंड डीएस) के अधिकारियों को कान्हा उपवन के सारे लंबित काम 31 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उपवन के पशुओं को खिलाने पिलाने के काम में 10 अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाने को भी कहा है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने मंगलवार को करीब तीन घंटे तक कान्हा उपवन का निरीक्षण किया। इस दौरान बछड़ों के अलग शेड, बिजली संबंधी कार्य, मुख्य गेट से कान्हा ओपन गेट तक सीसी सड़क समेत कई कार्य लंबित मिले। इस पर उन्होंने कार्यदायी संस्था के रेजीडेंट इंजीनियर गुलशन कुमार को सभी लंबित काम 31 जनवरी तक पूरा करने को कहा।

नगर आयुक्त ने बताया कि कान्हा उपवन में रह रहे गौवंश स्वस्थ एवं अच्छी हालत में हैं। पशुओं को ठंड से बचाने के लिए अलाव जलवाए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के मुख्य अभियंता सुरेश चंद, उपनगर आयुक्त संजय शुक्ला, सहायक अभियंता एवं कान्हा उपवन प्रभारी नर्वदेश्वर पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें