फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नाले के बाहर बिखरे फाइबर तार और गंदगी देख बिफरे कमिश्नर, दी हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह ने बृहस्पतिवार को विरासत गलियारा सहित सड़क चौड़ीकरण और अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। विरासत गलियारा निर्माण की धीमी प्रगति पर अधिकारियों और ठेकेदार को हिदायत दी। कहा कि 15 सितंबर तक हर हाल में कार्य को पूरा कराएं। कमिश्नर ने नागरिकों से भी बात की। महिलाओं ने नाले के बाहर जगह-जगह फाइबर तार और गंदगी की बात बताई। कमिश्नर ने मौके पर जाकर देखा। उन्होंने नालों पर जाली लगाने, केबल का तार बाहर न दिखने, साफ-सफाई, अतिक्रमण हटाने के साथ ही सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन परमहंस योगानंद की जन्मस्थली के पर्यटन विकास कार्य का निरीक्षण करते हुए डायग्राम को देखा। कमिश्नर ने श्रमिकों की संख्या बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि परिसर को पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक एवं सुविधाजनक बनाएं। शहीद बंधु सिंह पार्क में नवनिर्मित मल्टीलेवल पार्किंग और व्यावसायिक भवन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने व्यवस्थाओं की जानकारी ली और भवन का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कमिश्नर ने हार्बर्ट बंधा से माधोपुर बंधा तक फोरलेन सड़क और डोमिनगढ़ से माधोपुर बंधा तक जोड़ने वाली रेल ओवरब्रिज को भी देखा। कार्य को समय सीमा के भीतर पूरा कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त अजय जैन, जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल, एसडीएम सदर ज्ञान प्रताप सिंह सहित नगर निगम और जीडीए के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
बाक्स

बच्चों से बोले कमिश्नर- मन लगाकर पढ़ें

गोरखपुर। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने बंधू सिंह पार्क के पास स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रहे छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया। इसके बाद शीतला माई मंदिर में दर्शन कराने आई छात्राओं से भी उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि मन लगाकर और नियमित रूप से पढ़ाई करें। शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बच्चों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की सीख दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें