फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेट्रो सावन में लौटा पुराना दौर, महिलाओं ने बिखेरे यादों के रंग

Fri, 21 Aug 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महिलाओं के लिए विशेष थीम आधारित कार्यक्रम ‘एक शाम रेट्रो के नाम’ का आयोजन रेट्रो सावन के तहत किया गया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने रेट्रो थीम के अनुरूप आकर्षक परिधानों में पहुंचकर बीते दौर के फैशन और संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। रेट्रो लुक में महिलाओं की कैटवॉक ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। मंच पर पुराने दौर के सदाबहार गीतों और फिल्मों की यादें भी ताजा हुई। कार्यक्रम के दौरान मनमोहक नाटक, सुरीले गीतों की प्रस्तुतियां और थिरका देने वाले नृत्य ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मंच पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। वहीं, कवि सम्मेलन में हास्य और भावपूर्ण कविताओं ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया। हरि आधार और दादी दरबार की सदस्यों मंजू अग्रवाल, अनीता बथवाल, सुनीता बंसल, प्रीति जलान, मीता अग्रवाल, श्वेता बथवाल, श्वेता तुलस्यान, परिणिता के आयोजन में हुए इस कार्यक्रम में महिलाओं ने पुराने दौर की यादों को नए अंदाज में जीवंत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पुराने जमाने के संगीत, पहनावे और सांस्कृतिक रंगों को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत किया गया। महिलाओं ने आयोजन का जमकर आनंद लिया और एक-दूसरे के साथ पुरानी यादों को साझा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें