फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: सूरज और बादल में आंख मिचौली से बढ़ी ठंड, शाम को बढ़ी गलन

Sat, 23 Dec 2023 12:35 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

गोरखपुर में शाम होते ही गलन बढ़ने से लोग ठंड से परेशान नजर आए। शहर में जगह-जगह लोग अलाव जलाकर उसके पास खड़े नजर आए। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 24 अैर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर ठंड में बैठे यात्री। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरज और बादलों के बीच शुक्रवार को पूरे दिन आंख मिचौली का खेल चलता रहा। इसके अलावा हल्की हवा भी चलती रही, जिसकी वजह से पूरे दिन सिहरन महसूस होती रही। दिन ढलने के साथ ही गलन बढ़ती चली गई। सुबह धूप देख कर जो लोग हॉफ जैकेट या स्वेटर पहन कर निकले थे उनको ठंड परेशान करने लगी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को सुबह नौ बजते-बजते धूप निकल गई। धूप देख कर लोग हॉफ जैकेट या हल्का ऊनी कपड़ा पहन कर निकल गए। दोपहर 12 बजे से बादल छाने से उनको ठंड का अहसास होने लगा।

पूरे दिन सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा। शाम होते ही गलन बढ़ने से लोग ठंड से परेशान नजर आए। शहर में जगह-जगह लोग अलाव जलाकर उसके पास खड़े नजर आए। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 24 अैर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें