इससे नाराज थानाप्रभारी ने एक कार्यकर्ता से अभद्र व्यवहार करते हुए शर्ट फाड़ दिए। इसके बाद पुलिस ने पुतला कब्जे में लेते हुए तीन कार्यकर्ताओं रजत चौधरी, मोहम्मद अफजल और अंकित कुमार को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया। थाना प्रभारी की ये हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
इसी दौरान दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर समाजवादी युवा छात्र सभा ने भी विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
पुतला दहन की कोशिश के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुतला छीन लिया और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।