सीएम योगी आदित्यनाथ प्राणि उद्यान के अंदर बने कैफेटेरिया, फूड कोर्ट और अन्य दुकानों का भी उद्घाटन करेंगे। चिड़ियाघर भ्रमण के बाद इस कार्यक्रम को रखा गया है। इसकी तैयारियां भी की गईं हैं।
आज आएंगे वन मंत्री
वन मंत्री दारा सिंह चौहान चिड़ियाघर के उद्घाटन को लेकर शुरूआत से ही काफी उत्सुक हैं। समय-समय पर चिड़ियाघर आकर अधिकारियों को निर्देशित कर निर्माण के साथ वन्य जीवों को लाए जाने, उनके रहने, स्वास्थ्य व अन्य संबंधी जानकारियों को लेते रहते हैं। उद्घाटन के एक दिन पहले शुक्रवार को ही वन मंत्री गोरखपुर आ जाएंगे। चिड़ियाघर जाकर वहां उद्घाटन तैयारियों की समीक्षा भी कर सकते हैं। वे सर्किट हाउस में रुकेंगे।