फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi in Gorakhpur: गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी, महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में हुए शामिल

Thu, 23 Sep 2021 01:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

कार्यक्रम के दौरान जल शक्ति मंत्री समेत सभी सांसद व विधायक समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। करीब एक घंटे के कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री लखनऊ प्रस्थान कर जाएंगे। जबकि मुख्यमंत्री यहीं पर मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह 10.10 बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंच गए। सीएम यहां ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन


ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सप्ताहिक श्रद्धांजलि समारोह में आयोजित संगोष्ठी में महंत व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रयागराज से पधारे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, प्रयागराज से पधारे स्वामी गोपाल महाराज, अयोध्या से पधारे जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य महाराज विद्याभास्कर, महंत सुरेशदास महाराज, राजस्थान से सांसद व महंत बालक नाथ महाराज, हरिद्वार से पधारे योगी चेताईनाथ महाराज, अयोध्या से पधारे रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य जी महाराज, व अन्य संतगढ़ उपस्थित रहे।

दोपहर 1.20 बजे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और फिर दोपहर 1.30 बजे जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह गोरखपुर पहुंचेंगे। दोनों मंत्री भी गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री महंत दिग्विजयनाथ पार्क में लगी महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान जल शक्ति मंत्री समेत सभी सांसद व विधायक समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। करीब एक घंटे के कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री लखनऊ प्रस्थान कर जाएंगे। जबकि मुख्यमंत्री यहीं पर मंदिर में रात्रि विश्राम करने के लिए रूकेंगे। वहीं गुरुवार को ही शहर के जनप्रिय विहार कॉलोनी में बनाए गए महंत दिग्विजयनाथ स्मृति द्वार का लोकार्पण एवं पार्क के सुंदरीकरण व अन्य कार्यों का शिलान्यास भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं भी सुन सकते हैं। इसके बाद दोपहर में वह महराजगंज प्रस्थान कर जाएंगे जहां वह महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें