फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला: मरीजों को एक ही स्थान पर मिलेगी 'ट्रिपल डी' की मुफ्त सुविधा, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

Sat, 09 Apr 2022 04:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएम योगी गोरखपुर के जंगल कौड़िया पीएचसी से रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का शुभारंभ करेंगे। कोरोना की तीसरी लहर पर सफलतापूर्वक काबू काबू पाने के बाद योगी सरकार ने फिर आयोजन शुरू किया है।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के खतरे से लोगों को बचाने के लिए तीन माह पहले बंद किया गया मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला रविवार से एक बार फिर से शुरू हो रहा है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के जंगल कौड़िया विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार सुबह 10 बजे करेंगे।

विज्ञापन


आरोग्य मेला के पुन प्रारंभ होने से एक ही स्थान पर जनता को ट्रिपल डी यानी डॉक्टर, ड्रग्स और डायग्नोस्टिक (चिकित्सक, दवा व जांच) की मुफ्त सुविधा उपलब्ध होगी। यह मेला प्रदेश में प्रत्येक रविवार को आयोजित होगा, जिसमें मरीजों को एक ही जगह विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श, जांच व दवाओं की मुफ्त सुविधा मिलेगी।

समाज के अंतिम पायदान के लोगों को चिकित्सा सुविधा सुलभ कराने के लिए दो अप्रैल 2020 को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला की शुरुआत की गई थी। एक ही स्थान पर चिकित्सकीय परामर्श, जांच व दवाओं की निशुल्क सुविधा होने से यह मेला जनसामान्य में बेहद लोकप्रिय है। कोरोना की तीसरी लहर में लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए इस मेले को रोक दिया गया था।
विज्ञापन


तीसरी लहर पर सफलतापूर्वक काबू पाने के बाद रविवार से इसका पुन शुभारंभ हो रहा है। प्रदेश के करीब 3,500 केंद्रों पर अब तक लग चुके आरोग्य मेलों में 93 लाख 43 हजार 361 मरीज देखे गए हैं। इनमें से एक लाख 47 हजार 963 गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

आरोग्य मेले के दौरान आठ लाख 50 हजार 722 गोल्डन कार्ड भी बनाए जा चुके हैं। जिले में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला रविवार को 23 नगरीय एवं 65 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होगा।

जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। इसमें चिकित्सा शिक्षा, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग एवं आयुष विभाग की भी सेवाएं दी जाएंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें