सीएम योगी आदित्यनाथ 145.67 करोड़ रुपये की लागत से हुए 82 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 29.61 करोड़ रुपये की लागत से 34 विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास के कार्यों में 63 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना भी शामिल है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने योजना में खोराबार टाउनशिप परियोजना में पंजीकृत लाभार्थियों से शुक्रवार को योगीराज बाबा गंभीरनाथ गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह पहुंचने की अपील की है।
ई-लॉटरी प्रक्रिया का आनलाइन सीधा प्रसारण प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर भी होगा। बुधवार को प्रेक्षागृह में सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों में प्राधिकरण सचिव उदय प्रताप सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह समेत प्राधिकरण के कई अधिकारी कर्मचारी लगे रहे।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर का टॉप माफिया: चप्पल की दुकान से बन बैठा मैरिज हाउस का मालिक, रसूख भी बनाया
इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
- योजना निधि से पत्रकारपुरम एवं राप्तीनगर- 4940.60 लाख
- प्राधिकरण, एचयूआरएल, अवस्थापना योजना मद- 4973.35 लाख
- इलेक्ट्रिकल वर्क प्राधिकरण भवन, पैडलेगंज, बुद्ध द्वार, बाबा गंभीरनाथ- 0216.06 लाख
- त्वरित आर्थिक विकास योजना 2021-22- 1430.05 लाख
- त्वरित आर्थिक विकास योजना 2022-23- 3006.73 लाख
इन परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
- परिषदीय विद्यालयों के लिए (जोन-1 से 5)- 0599.83 लाख
- परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, सामुदायिक भवन, ईवी चार्जिंग स्टेशन- 1323.96 लाख
- प्राधिकरण की अवस्थापना निधि के अंतर्गत 8 कार्य- 1037.06
311 भूखंड व 2524 फ्लैट की निकाली जाएगी ई-लॉटरी
खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के तहत 311 भूखंड और 2524 फ्लैट का ई-लॉटरी शुक्रवार को गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में निकाली जाएगी। 311 भूखंड में एलआईजी, एमआईजी, एचआईजी और आवासीय भूखंड शामिल है। इसके अलावा खोराबार में 1964 फ्लैट में ईडब्लूएस, एलआईजी, मिनी एमआईजी एवं एमआईजी शामिल है। इसके साथ न्यू रोहिणी राप्तीनगर विस्तार में एमआईजी का 560 फ्लैट शामिल है।