फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोरक्षनगरी को 3838 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा देंगे मुख्यमंत्री योगी, जनसभा को भी संबोधित करेंगे

Tue, 28 Mar 2023 10:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

मुख्यमंत्री मंगलवार को वासंतिक नवरात्र के पावन अवसर पर खोराबार टाउनशिप योजना व मेडिसिटी लांच करेंगे। गोरखपुर विकास प्राधिकरण ( जीडीए ) की तरफ से शहर में नई आवासीय जरूरतों को पूरा करने के लिए खोराबार टाउनशिप तथा एक परिधि विशेष में उच्च स्तरीय व विविधतापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए मेडिसिटी का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने दूसरे कार्यकाल के दूसरे साल की शुरूआत में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरक्षनगरी और कुशीनगर को करीब छह हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार को गोरखपुर के खोराबार में आयोजित कार्यक्रम में 3838 करोड़ रुपये और बुधवार को कुशीनगर के खड्डा तहसील में 1968 करोड़ रुपये के विकास कार्याें को लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को वासंतिक नवरात्र के पावन अवसर पर खोराबार टाउनशिप योजना व मेडिसिटी लांच करेंगे। गोरखपुर विकास प्राधिकरण ( जीडीए ) की तरफ से शहर में नई आवासीय जरूरतों को पूरा करने के लिए खोराबार टाउनशिप तथा एक परिधि विशेष में उच्च स्तरीय व विविधतापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए मेडिसिटी का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। मंगलवार शाम मुख्यमंत्री इन दोनों प्रोजेक्ट को लांच करेंगे।

इसे भी पढ़ें: आज आसमान में दिखेगा ग्रहों का दुर्लभ संयोग, एक सीध में नजर आएंगे पांच ग्रह
विज्ञापन


इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, जीडीए, अवस्थापना और त्वरित आर्थिक विकास निधि की 3838 करोड़ रुपये की 147 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। 109.25 एकड़ की खोराबार टाउनशिप में भूखंड और बहुमंजिला भवन, दोनों ही सुविधाएं लोगों के सामने विकल्प रूप में होगी।


 

विज्ञापन

सीएम योगी जाएंगे कुशीनगर

इन फ्लैट के साथ ही तारामंडल व राप्तीनगर विस्तार रोहिणी योजना में एमआईजी, एचआईजी व सुपर एचआईजी के कुल 1584 फ्लैट मिवान तकनीकी से बनेंगे। इन सभी को भी मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे। दोपहर में दाउदपुर स्थित भारत सेवाश्रम के कार्यक्रम के दौरान ही मुख्यमंत्री नगर निगम के 119 कूड़ा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये वाहन 11 करोड़ की लागत से खरीदे गए हैं।

अगले दिन बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री कुशीनगर जिले की खड्डा तहसील में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। वह यहां 422 करोड़ रुपये की लागत से 329 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 1546 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विधानसभाओं में 461 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

डायलिसिस सेंटर का करेंगे लोकार्पण
बुधवार की दोपहर में ही मुख्यमंत्री गोरखपुर के गोला तहसील के भरौली में बाबू आरएन सिंह डायलिसिस सेंटर का लोकार्पण व स्मृति शेष आरएन सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें