फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Tue, 28 Mar 2023 10:09 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएम योगी बुधवार को कुशीनगर के खड्डा जाएंगे। वहां भी वह विकास कार्याें का तोहफा देंगे। वहां से लौटने के बाद वह गोरखपुर के गोला के भरौली में डायलिसिस सेंटर का लोकार्पण करेंगे। रामनवमी पर हवन व कन्या पूजन करने के बाद उनके लखनऊ प्रस्थान कर जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में रहेंगे। वह तीन दिन के दौरे पर मंगलवार को यहां आ रहे हैं। शाम चार बजे खोराबार में खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना लांच करने के साथ ही वह विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


शाम को नगर निगम के 119 कूड़ा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे। अगले दिन बुधवार को वह कुशीनगर के खड्डा जाएंगे। वहां भी वह विकास कार्याें का तोहफा देंगे। वहां से लौटने के बाद वह गोरखपुर के गोला के भरौली में डायलिसिस सेंटर का लोकार्पण करेंगे। रामनवमी पर हवन व कन्या पूजन करने के बाद उनके लखनऊ प्रस्थान कर जाने की उम्मीद है।




 
विज्ञापन

पूजन-अर्चन के साथ सीएम आज करेंगे सान्याल स्मारक का शिलान्यास

वासंतिक नवरात्र के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवी उपासना की सनातन परंपरा का निर्वाह करने के साथ स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी विरासत का संरक्षण भी करेंगे। वह भारत सेवाश्रम में मां भगवती का पूजन करने के साथ अमर सेनानी सचिंद्रनाथ सान्याल स्मारक की आधारशिला रखेंगे। सान्याल का गोरखपुर से गहरा नाता रहा है। उनका निधन गोरखपुर के उनके आवास में हुआ था। भारत सेवाश्रम उनके परिवार द्वारा दान दी गई जमीन पर ही स्थापित है।

महानगर में कैंट थाने के पीछे (दाउदपुर) स्थित भारत सेवाश्रम में वासंतिक नवरात्र पर मां भगवती की प्रतिमा स्थापित की जाती है। मुख्यमंत्री विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रतिमा पूजन करने मंगलवार शाम भारत सेवाश्रम पहुंचेंगे। इस दौरान उनके हाथों स्वतंत्रता संग्राम के नायक सचिंद्रनाथ सान्याल स्मारक का शिलान्यास भी किया जाएगा। गोरखपुर से जुड़ी सचिंद्रनाथ सान्याल की यादों को सहेजने के लिए पर्यटन विभाग ने उनके आवास में स्मारक बनाने की कार्ययोजना बनाई है।

सान्याल के घर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए तीन करोड़ छह लाख 47 लाख रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृत कर एक करोड़ 53 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए गए हैं। निर्माण कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा कराया जाएगा। स्मारक में सान्याल की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। स्मारक में पर्यटकों की सुविधा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं होंगी।

30 को कन्या पूजन करेंगे सीएम योगी
सीएम योगी नवरात्र की अलग-अलग तिथियों पर गोरखनाथ मंदिर में अनुष्ठान के कार्यक्रमों में भी सम्मिलित होंगे। नवमी तिथि पर 30 मार्च को गोरखनाथ मंदिर में वह कन्या पूजन कर गोरक्षपीठ की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। कन्या पूजन में देवी स्वरूपा कन्याओं का पांव पखारने के बाद उन्हें भोजन कराकर दक्षिणा व उपहार प्रदान करेंगे। नवमी तिथि पर हवन के साथ श्रीराम जन्मोत्सव (श्रीराम नवमी) का कार्यक्रम भी संपन्न होगा।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें