फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे सीएम योगी, जानिए किन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Sat, 06 Jan 2024 10:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुख्यमंत्री सुबह सबसे पहले फर्टिलाइजर स्थित निर्माणाधीन सैनिक स्कूल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह निर्माणाधीन बरगदवां-भगवानपुर ओवरब्रिज का निरीक्षण करेंगे। यहां से मुख्यमंत्री संझाई में भाजपा के विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे और छह करोड़ की लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। वह सैनिक स्कूल व बरगदवां-भगवानपुर ओवरब्रिज का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद भाजपा के दो स्थानों पर होने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री करीब 22 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुबह करीब 11:30 बजे आएंगे। सबसे पहले फर्टिलाइजर स्थित निर्माणाधीन सैनिक स्कूल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह निर्माणाधीन बरगदवां-भगवानपुर ओवरब्रिज का निरीक्षण करेंगे। यहां से मुख्यमंत्री संझाई में भाजपा के विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे और छह करोड़ की लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री फिर गोरखनाथ मंदिर जाएंगे।

मंदिर में कुछ देर रहने के बाद सूर्यकुंड स्थित निरंकारी भवन में भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होंगे और करीब 16 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। शाम को आरपीएम एकेडमी के नए ब्रांच का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


 रविवार को मुख्यमंत्री भाजपा के राप्तीनगर और झरना टोला में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होकर जनसमूह को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने जिम्मेदारियां बांट दी हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें