जनप्रतिनिधियों के साथ पीएम का संबोधन सुनेंगे सीएम
महादेव झारखंडी शिव मंदिर के पास विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत कई कार्यक्रम होंगे। यात्रा वैन पर शहरी क्षेत्र के लिए शासन से निर्धारित कार्यक्रमों का प्रसारण होगा। शनिवार की सुबह 12:30 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना जा सकेगा। इसके पूर्व, मुख्यमंत्री 12 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे और जनप्रतिनिधियों एवं लाभार्थियों के साथ खुद भी प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे।
इसे भी पढ़ें: त्योहार बीतने के 15 दिन बाद भी कम नहीं हो रही रेलवे स्टेशन की भीड़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के नए स्वीकृत आवासों का सांकेतिक भूमि पूजन भी करेंगे। नगर निगम के ऐसे 1100 नव स्वीकृत आवास के प्रथम किस्त के तौर पर लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपये की धनराशि उनके खातों में भेजी जा चुकी है।