फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटा पांच मिनट गीडा में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी, ये है इनका शेड्यूल

Fri, 04 Dec 2020 09:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान गीडा में एक घंटा पांच मिनट रहेंगे। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से गीडा में बने हैलीपैड पर दिन में तीन बजे पहुंचेंगे। इसके बाद नवनिर्मित उद्योग भवन का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद मंच पर सबसे पहले चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विष्णु अजीत सरिया का संबोधन होगा। मंडलायुक्त के संबोधन के बाद मुख्यमंत्री वास्तुविद्, अधिकारियों एवं उद्यमियों का सम्मान करेंगे।

गीडा को स्काच अवार्ड प्रदान करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का उद्बोधन होगा। अंत में महासचिव आभार ज्ञापन करेंगे। इसके बाद कमेटी कक्ष में मुख्यमंत्री उद्यमियों से चर्चा करेंगे। उद्योग भवन परिसर में पौधरोपण के बाद 4.05 बजे हेलीकाप्टर से रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें