मुख्यमंत्री के भरोहिया स्थित पीतेश्वरनाथ मंदिर पहुंचने की सूचना पर स्थानीय लोग भी आ गए। वहां कैंपियरगंज से भाजपा विधायक फतेहबहादुर सिंह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। साथ ही विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए आभार जताया। इस दौरान अमित सिंह मोनू, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय शंकर यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी, पिंटू सिंह, डॉ. दीपक सिंह, जगदंबा अग्रहरि, मृत्युंजय सिंह, निखिल सिंह, महेंद्र वर्मा, बिंद्रासन चौधरी, कमलेश वर्मा, दिलीप कन्नौजिया, लालजी विश्वकर्मा, सूरज तिवारी, संतोष तिवारी, भानु तिवारी मौजूद रहे।
योगी ने बच्चे को दिया आशीर्वाद
जलाभिषेक के बाद गुरु गोरक्षनाथ विद्यालय पहुंचे सीएम ने अमित सिंह मोनू के पुत्र विश्वजीत सिंह कान्हा को आशीर्वाद दिया और पुचकारा। उन्होंने कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं। बाल्यावस्था से ही उन्हें अच्छे संस्कार दिए जाएं तो वे अच्छे समाज का निर्माण निश्चित करेंगे।