फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौर पर 13 जून को आएंगे और गोरक्षनगरी को करीब एक हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें साइंस म्यूजियम, मल्टीपरपज हॉल व मिनी ऑडिटोरियम, साहित्य पार्क, स्मार्ट सिटी सहित सड़क की 474 करोड़ परियोजनाएं शामिल हैं। दोनों कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है।
विज्ञापन


प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री 13 जून को अपराह्न तीन बजे बड़हलगंज के महुआपार में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। मंच से ही करीब 300 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। 14 जून को शाम पांच बजे से मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में करीब 700 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। इसमें नगर निगम की 474 करोड़ की लागत से 174 परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री 444.04 करोड़ की 144 योजनाओं का शिलान्यास और 30.42 करोड़ की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
-

प्रमुख कार्य जिनका होगा शिलान्यास
नगर निगम में मल्टीपरपज हॉल व मिनी ऑडिटोरियम, हरिसेवकपुर नंबर दो में साहित्य पार्क, गोरखपुर विश्वविद्यालय के पास साइंस म्यूजियम, गुलरिहा में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स एवं एंटरटेनमेंट जोन, शहर के प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण एवं विस्तार, राप्तीनगर व कोइलहवा मोड़ पर रैन बसेरे का निर्माण, विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली और पेयजल व्यवस्था।
विज्ञापन


इन कार्यों का होगा लोकार्पण
महादेव झारखंडी और स्पोर्ट्स कॉलेज व झुंगिया पोखरा का सुंदरीकरण कार्य, अन्य जलाशयों के विकास कार्य, विभिन्न वार्डों में पार्क निर्माण, टाउन हॉल रेस्टोरेशन परियोजना, नगर निगम के पुराने भवन स्थित सदन हॉल को संग्रहालय के रूप में विकसित करने का कार्य प्रमुख है। नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि 14 जून को नगर निगम की 474 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास मुख्यमंत्री के हाथों स्पोर्ट्स काॅलेज परिसर में प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें