फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सुबह नहीं आता पानी, दिनभर परेशानी

Fri, 12 Jun 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट थाना के पीछे स्थित दाउदपुर मोहल्ले में पिछले एक सप्ताह से पानी की सप्लाई समय से नहीं होने के कारण करीब 60 घरों के लगभग 300 लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन

पेयजल संकट के चलते लोगों की दैनिक दिनचर्या पर असर पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी सुबह पानी नहीं आया। लेकिन शाम को जलापूर्ति बहाल हुई। मोहल्ले के निवासी सर्वेश दूबे ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से पानी की सप्लाई सुबह नहीं आ रही है। जिसके कारण पूरी दिनचर्या प्रभावित हो जा रही है।
उन्होंने कहा कि सुबह और शाम दोनों समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अरुण मिश्रा ने बताया कि पानी की नियमित सप्लाई नहीं होने से मोहल्ले के लोगों को काफी दिक्कत हुई। समस्या को लेकर संबंधित विभाग में शिकायत भी की गई, लेकिन कई दिनों तक कोई समाधान नहीं हुआ। राजेंद्र पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के लोग समय से जलापूर्ति नहीं होने से परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें