वहीं, जिले के भाजपा के नवनिर्वाचित निकाय प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया और आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने सभी को जीत की बधाई दी। सीएम योगी का आशीर्वाद लेने वालों में गोरखपुर के मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव समेत भाजपा के 42 नगर निगम पार्षद, नगर पंचायतों के चेयरमैन आदि शामिल रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में अपने सभागार से सभी 17 नगर निगमों के विजयी भाजपा मेयर से फोन पर बातचीत कर और उन्हें जीत की बधाई दी। उम्मीद जताई कि सभी मेयर विकास और सेवा की जन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
विज्ञापन
वहीं, जिले के भाजपा के नवनिर्वाचित निकाय प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया और आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने सभी को जीत की बधाई दी।
सीएम योगी का आशीर्वाद लेने वालों में गोरखपुर के मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव समेत भाजपा के 42 नगर निगम पार्षद, नगर पंचायतों के चेयरमैन आदि शामिल रहे। इस मौके पर सांसद कमलेश पासवान, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, विधायक फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, महेंद्रपाल सिंह, पूर्व विधायक जीएम सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।