फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में मुख्यमंत्री: सीएम योगी बोले- उत्तर प्रदेश के विकास की नई कहानी लिखेगा खाद कारखाना

Sat, 04 Dec 2021 04:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ मुख्यमंत्री योगी ने पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही सीएम ने हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) में यूरिया निर्माण के सफल ट्रायल पर अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।  
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खाद कारखाना उत्तर प्रदेश के विकास की नई कहानी लिखेगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात दिसंबर के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। इससे पहले सीएम ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ खाद कारखाने का हेलीकाप्टर से निरीक्षण भी किया था। वहीं, सीएम ने हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) में यूरिया निर्माण के सफल ट्रायल पर अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।   
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ हेलीकाप्टर से खाद कारखाना पहुंचे। दोनों लोगों ने हेलीकाप्टर से कारखाने का हवाई निरीक्षण किया। इसके बाद उनका हेलीकाप्टर दोपहर 3:45 बजे खाद कारखाने के हैलीपैड पर उतरा। सीएम और केंद्रीय मंत्री गोरखपुर दूरदर्शन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने सड़क मार्ग से गए। इसके बाद सीएम अकेले शाम 5:30 बजे सड़क मार्ग से फिर खाद कारखाना परिसर पहुंचे। एचयूआरएल के अधिकारियों के साथ उन्होंने पीएम के रैली स्थल के मुख्य स्टेज का निरीक्षण किया। स्टेज के पास ही एचयूआरएल के अधिकारियों ने सीएम को लैपटॉप पर ही पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान एचयूआरएल के अधिकारियों के साथ जिले के अधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी सात दिसंबर को खाद कारखाना का लोकार्पण करने आ रहे हैं।
 

रैली स्थल पर बनेंगे तीन स्टेज

मुख्यमंत्री ने खाद कारखाना मैदान में प्रधानमंत्री के होने वाले कार्यक्रम के स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। मंच से बैरिकेडिंग, मीडिया गैलरी, वीवीआईपी गैलरी के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मुख्य स्टेज के साथ, जन प्रतिनिधियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग तीन मंच बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स और एचयूआरएल के सफरनामा की लगेेगी प्रदर्शनी

कार्यक्रम स्थल के पास एम्स और एचयूआरएल के सफरनामा की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके लिए प्रदर्शनी गैलरी बनाई जा रही है। गैलरी में प्रदर्शित होने वाले कंटेंट से भी सीएम योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया गया। उन्होंने अधिकारियों से पार्किंग और सुरक्षा इंतजाम पर भी चर्चा की। परिसर में चार हेलिपैड का निर्माण किया गया है।

जल्द होगा स्कूलों के खुलने या बंद रहने संबंधी निर्णय

रैली में चार लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए 7 दिसंबर को स्कूल-कॉलेज बंद रखने या खोले जाने के संबंध में जल्द निर्णय लिया जाएगा। इस पर संशय की स्थिति बनी हुई है। वजह यह है कि कुछ शिक्षण संस्थाओं में परीक्षाएं चल रहीं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष भी यह मसला उठा।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगी टीम पहुंची

एचयूआरएल परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में लगी टीम दिल्ली से पहुंच गई। शुक्रवार को टीम के सदस्यों ने एचयूआरएल के अधिकारियों के साथ बैठक की। परिसर में निर्मित भवनों और रैली स्थल के पेड़ पौधों के साथ ग्राउंड का जायजा लिया। इस दौरान जिले के पुलिस एवं प्रशासन से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें