फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा, सीएम योगी नहीं हुए शामिल

Wed, 11 Mar 2020 04:32 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
Holi 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और श्री होलिकोत्सव समिति गीतानगर की ओर से मंगलवार को होली के मौके पर भगवान नरसिंह की रंग भरी शोभायात्रा निकाली। हालांकि इस शोभायात्रा में मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ नहीं शामिल हुए। वहीं उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा, भारत के सशक्तिकरण के लिए हर नागरिक मिलकर जाग्रीत हो सके इस दृश्य से सभी गीले- शिकवे को दूर करते हुए एक नए सोच के साथ हम सब आगे बढ़कर भारत के समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा को आगे बढ़ा सके, होली का ये पर्व हमें प्रेरणा दे रहा है। 

पूरे प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई देते हुए सीएम योगी ने कहा कि ये पर्व भारत की सनातन धर्म के परंपरा का एक अधिप्राचिन हिस्सा है। उन्होंने कहा एक समतामूलक और समृद्ध प्रदेश की ओर अग्रसर होकर प्रत्येक नागरिक के जीवन में खुशहाली ला सके ऐसी शुभकामनायें देता हूं।
विज्ञापन


वहीं, अबीर-गुलाल और रंगों के बीच शोभायात्रा की शुरुआत सुबह 8:30 बजे घंटाघर से निकली। शोभा यात्रा से पहले संघ की शाखा लगाई गई। 

शोभायात्रा घंटाघर से निकलकर मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, चरण लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक होते हुए घंटाघर लौटकर समाप्त हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें