मूक बधिर विद्यालय में बच्चों से मिलते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांग की बजाय दिव्यांग नाम देकर सभी दिव्यांगजन के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार दिव्यांग लोगों के सम्मान व उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए लगातार काम रही है। सीएम योगी ने कहा कि काफी दिनों बाद इस विद्यालय आकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। पहले इसका भवन जर्जर था, सरकार ने यहां नया भवन बनवा दिया है।
मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के प्रमुख सचिव सुभाष दूबे ने कहा कि इस विद्यालय में 100 बच्चे पढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जल्द ही इसे आवासीय विद्यालय कर दिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, भूपेंद्र एस. चौधरी, संकेत विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक उपस्थित रहे।