फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सितंबर तक तैयार हो जाएगी एनसीसी एकेडमी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश की पहली अत्याधुनिक एनसीसी ट्रेनिंग एकेडमी सितंबर तक बनकर तैयार हो जाएगी। करीब 75 फीसदी काम हो चुका है। इसमें देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती एवं बहराइच के कैडेट्स प्रशिक्षण लेंगे।
विज्ञापन

गोरखपुर के तालकंदला में एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) की ट्रेनिंग एकेडमी का शिलान्यास सीएम योगी ने नौ मार्च 2024 को किया था। निर्माण कार्य जून 2024 में शुरू हुआ था और सितंबर 2026 तक इसे पूरा किया जाना है। कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज, जल निगम, यूनिट-42, गोरखपुर द्वारा इसका निर्माण किया जा रहा है और इस पर 47.88 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक गुप्ता ने बताया कि अब तक 75 प्रतिशत से अधिक कार्य कराया जा चुका है। बिल्डिंग और हॉस्टल के स्ट्रक्चर का काम हो चुका है, अब फिनिशिंग का कार्य हो रहा है।
विज्ञापन

150 छात्रों, 100 छात्राओं के लिए छात्रावास
एनसीसी ट्रेनिंग एकेडमी में प्रशासनिक भवन, 150 छात्रों की क्षमता का बालक छात्रावास, 100 छात्राओं की क्षमता के बालिका छात्रावास, डायनिंग हाॅल, टाॅयलेट ब्लाॅक, विद्युत स्टेशन, आउटडोर मल्टीएक्टिविटीज एरिया, 50 मीटर के आउटडोर शूटिंग रेंज, ड्रिल प्रैक्टिस पथ, फुटबाॅल फील्ड, ऑप्टिकल कोर्स एवं पुशप बीम आदि की सुविधा होगी। इसके अलावा 7.17 करोड़ रुपये की लागत से चहारदीवारी के निर्माण, सभी किनारों पर संतरी पोस्ट, गार्ड रूम, हाईमास्ट फ्लड लाइट के कार्य कराए जाएंगे।
पूर्वी उत्तर प्रदेश के 11 जिले होंगे लाभांवित

एकता और अनुशासन आदर्श वाक्य वाले एनसीसी ग्रुप गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग के 11 जिलों का प्रतिनिधित्व करता है। इससे जुड़े विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों के कैडेटों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रति वर्ष औसतन 25 से 30 संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर, थल सेना शिविर, अंतर समूह प्रतियोगिता, गणत्रंत दिवस परेड की तैयारी के साथ ही अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।ी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें