फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023: भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए ताबड़तोड़ सभाएं करेंगे सीएम योगी, आज आएंगे गोरखपुर

Fri, 28 Apr 2023 10:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुख्यमंत्री की जनसभा एक बजे उदित नारायण पीजी कॉलेज में प्रस्तावित है। शनिवार को ही करीब 4.15 बजे देवरिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दो दिवसीय चुनाव प्रचार के बाद मुख्यमंत्री की एक अन्य जनसभा एक मई को गोरखपुर में टाउनहॉल पर होगी।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन के लिए सीएम योगी गोरखपुर मंडल के चारों जिलों में ताबड़तोड़ सभाएं करेंगे। सीएम शुक्रवार और शनिवार को गोरखपुर मंडल के सभी जिलों में जाएंगे। दो दिन में चारों जिलों में सीएम चार चुनावी जनसभाओं और दो विशेष सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


सीएम योगी शुक्रवार अपराह्न गोरखपुर पहुंचेंगे। करीब चार बजे वह सिविल लाइंस स्थित आशीष मैरेज हाल (गोरखपुर क्लब परिसर) में आयोजित चिकित्सक सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद राप्तीनगर के डॉ भीमराव आंबेडकर जूनियर हाईस्कूल परिसर में मुख्यमंत्री की चुनावी जनसभा होगी।

इसे भी पढ़ें: हिस्ट्रीशीटर या उनके परिवार वाले बनेंगे कर्णधार तो कैसे भयमुक्त होगा समाज
विज्ञापन


शनिवार को सुबह करीब 10 बजे सीएम आर्यनगर उत्तरी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में व्यापारी सम्मेलन में मार्गदर्शन देंगे। इसके बाद वह महराजगंज रवाना हो जाएंगे। 11.30 बजे से जीएसवीएस डिग्री कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


महराजगंज में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के बाद सीएम का अगला पड़ाव कुशीनगर होगा। यहां मुख्यमंत्री की जनसभा एक बजे उदित नारायण पीजी कॉलेज में प्रस्तावित है। शनिवार को ही करीब 4.15 बजे देवरिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दो दिवसीय चुनाव प्रचार के बाद मुख्यमंत्री की एक अन्य जनसभा एक मई को गोरखपुर में टाउनहॉल पर होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें