फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम योगी ने की गोसेवा, बच्चों पर लुटाया प्यार- दुलार

Sat, 25 May 2024 10:27 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

शुक्रवार को गोरखपुर मंडल में एक के बाद एक पांच चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ शाम को गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। मंदिर परिसर स्थित अपने आवास में रात्रि प्रवास करने के बाद शनिवार सुबह उनकी दिनचर्या परंपरागत रही।
विज्ञापन
गाय के बछड़े संग सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव के सातवें चरण के लिए ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गोसेवा की। मंदिर में दर्शन-पूजन करने आए बच्चों को पास बुलाकर उन पर प्यार-दुलार लुटाता। चॉकलेट देकर और खूब पढ़ने-आगे बढ़ने का आशीर्वाद प्रदान कर उन्हें विदा किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को गोरखपुर मंडल में एक के बाद एक पांच चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ शाम को गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। मंदिर परिसर स्थित अपने आवास में रात्रि प्रवास करने के बाद शनिवार सुबह उनकी दिनचर्या परंपरागत रही।

विज्ञापन

बच्चों संग दुलार करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर जाकर मत्था टेका और उनका आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात हर बार की तरह वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले।

भ्रमण करते हुए वह गोशाला में पहुंचे। यहां गोवंश को उनके नाम से आवाज देकर अपने पास बुलाया। उन्हें रोटी-गुड खिलाकर उनकी सेवा की। थी उन्होंने गोशाला के स्वयंसेवकों को भीषण गर्मी में गोवंश की देखभाल के लिए उठाए जाने वाले जरूरी कदमों को लेकर निर्देशित किया। गोसेवा के दौरान कई गोवंश से वह कुछ देर खेलते भी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें