फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: चाय पर चर्चा हुई, निकली बात- शहर में विकास, सुरक्षा सब; लेकिन ग्रामीण में बहुत काम बाकी

Sat, 25 May 2024 09:31 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

Satta Ka Sangram:अमर उजाला की लोकसभा चुनाव को लेकर ग्राउंड जीरो पर मौजूद है और सत्ता का संग्राम अभियान के तहत जनता का मन टटोलने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम- नौका विहार पर लोगों से बातचीत करते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला की लोकसभा चुनाव को लेकर ग्राउंड जीरो पर मौजूद है और सत्ता का संग्राम अभियान के तहत जनता का मन टटोलने का प्रयास कर रही है। इस कड़ी में टीम शनिवार को गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में पहुंची। नौका विहार पर सुबह चाय पर चर्चा कर आम मतदाताओं के मुद्दों को जानने के बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दों पर बातचीत की गई।
विज्ञापन




पास के ही रहने वाले कृष्ण प्रताप सिंह ने सबसे पहले आमी नदी के मुद्दे को उठाया। उनका कहना था कि विकास तो खूब हो रहा है, लेकिन आमी नदी की सफाई नहीं होने से ग्रामीण इलाकों में बड़ा नुकसान हो रहा। बताया, सबसे बड़ी समस्या आमी नदी की गंदगी है।

सांसद, विधायकों का ध्यान नहीं जाता है। गीडा की फैक्टरियों का गंदा पानी सीधे आमी नदी में ही जाता है। किसी भी फैक्टरी की तरफ से ट्रीटमेंट प्लांट नहीं बनवाया गया है। इसपर अधिकारी शांत रहते हैं और आमी गंदी होते जाती। इस नदी किनारे कई गांव बसे हैं। ऐसे में यहां जानवर पानी नहीं पी सकता, आदमी हाथ-पैर तक नहीं धो सकता।
विज्ञापन


राकेश मिश्रा ने बताया कि मतदान करना है। डिफेंस व्यवस्था, सुरक्षा, सफाई विकास बहुत तेजी से हो रहा है। लेकिन, दक्षिण की तरफ विकास नहीं हो रहा है। ये भी संसदीय क्षेत्र में आता है। यहां की सड़के खराब हैं। शैलेंद्र कुमार पांडेय ने कहा सरकारें ठीक काम कर रही हैं। विकास हो रहा है। सड़कें, कानून व्यवस्था, तारामंडल, नौका विहार इन सब का विकास देख पहले वाले गोरखपुर की कल्पना करना ही नहीं चाहेंगे। शिव सहाय यादव ने विकास  होने के साथ बेरोजगारी के मुद्दे को उठाया। मंहगाई और बेरोजगारी को भी लोगों ने बड़ा मुद्दा बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें